उत्तरप्रदेशबड़ी खबर
झांसी में लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी आग…. 16 नवजात घायल, 10 नवजातों नें मूंदी आजीवन के लिए आँखें
झांसी में स्थित लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात करीबन साढ़े दस बजे आग लग गई। वार्ड में उस वक्त लगभग 54 नवजात शिशु मौजूद थे जिनमें से 17 नवजात शिशु घायल हो गए हैं तो वंही 10 नन्ही जानों ने हमेशा हमेशा के लिए अपनी आँखें बंद कर ली।
उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नन्ही जानों ने हमेशा हमेशा के लिए अपनी आँखें बंद कर ली। यह आग जिस वॉर्ड में आग लगी थी उसमें कई बच्चों को इलाज चल रहा था । आग करीबन साढे़ दस बसे लगी और उस समय वार्ड में तकरीबन 55 से 60 नवजात शिशु वार्ड में मौजूद थे जिसमें से 17 मासूम घायल हो गए तो वंही 10 मासूम जानों ने अपनी जिंदगी खो दी। आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अकस्मात लगी आग से अस्पताल में हड़कंप मच गया और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
हादसे ने ना केवल मासूमों की जिंदगी छीनी बल्कि परिजनों को भी सदमें में डाल दिया, जहां रात भर कोई परिजन अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर में बैठकर रोते बिलखते रहे तो कई माता पिता अपने बच्चे की तलाश में रात भर अस्पताल में भटकते रहे। इस हादसे की विभिसिका का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जो शिशु वार्ड पहले मशीनों से भरा नजर आता था अब वह केवल राख का ढ़ेर मात्र रह चुका है।
