उत्तराखंडउत्तराखंड पर्यटनउत्तराखंड सरकारदुर्घटनाधर्मबड़ी खबरराजनीतिसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत….मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर से बड़ी ही दुखद और बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक X पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद घटना पर अपना खेद प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ का बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में बड़ा हादसा

  हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर से बड़ी ही दुखद और बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। वहीं हादसे की खबर मिलते ही सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।  

भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत

  हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसमें भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हैं। वहीं जो गंभीर अवस्था वाले मरीज हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि भगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 108 सेवा की 7 एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की 2 एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। लिहाजा इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से ही कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।  

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक X पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद घटना पर अपना खेद प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ का बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड पुलिस, स्थानिय हरिद्वार पुलिस व SDRF तथा अन्य राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच राहत-बचाव कार्यों में संलग्न हैं। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि अभी तक 35 घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया है‌, जिनमें 15 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस संबंध में मैं भी निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूँ।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button