उत्तराखंडचंपावतबड़ी खबरसामाजिक

लोहाघाट में सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में धरना जारी

लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान व सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में शुक्रवार को दूसरे दिन भी एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चित कालीन धरना व आंदोलन जारी रहा।

लोहाघाट में सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में धरना जारी

  लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान व सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में शुक्रवार को दूसरे दिन भी एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चित कालीन धरना व आंदोलन जारी रहा।धरने में बैठे सभी लोगों ने सरकार से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग की लोगों ने कहा आज लोहाघाट की जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है पर वर्षों से सरयू लिफ्ट योजना की कार्रवाई डीपीआर से आगे नहीं बढ़ी है। अध्यक्ष गोरखा व लोगों ने कहा जब तक सरयू योजना का कार्य शुरू नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा यह एक जन आंदोलन है उन्होंने सभी व्यापारियों व नगर की जनता से पेयजल समस्या के समाधान के लिए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की ।वहीं आंदोलन को जनता का समर्थन मिलने लगा है बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल में पहुंच रहे हैं ।कोली ढेक की महिलाओं के द्वारा भी ग्राम प्रधान प्रशासक सबरजान के नेतृत्व में आंदोलन को अपना समर्थन दिया जा रहा है। लोगों ने कहा अब सड़कों में उतरने का वक्त आ गया है मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी योजना में कार्य शुरू नहीं किया गया है ।जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। वही यूथ कांग्रेस ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा लोगों की मांग जायज है। सरकार ने लोगों की इस बेहद गंभीर समस्या का समाधान करना चाहिए।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button