उत्तराखंडदेहरादूनमौसममौसम अपडेटसामाजिक
उत्तराखंड में मौसम ने बदला पाला, झमाझम बारिश ने दी मौसमी आफत….जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में बारिशों का क्रम जारी है, राज्य में लगतार हो रहीं बारिशों से पारे में भी खासी गिरावट दर्ज करी गई है। उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट लगातार बदल रहा है, लिहाजा तापमान भी नीचे गिर रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का भी अलर्ट है।
उत्तराखंड में मौसम ने बदला पाला
उत्तराखंड में बारिशों का क्रम जारी है, राज्य में लगतार हो रहीं बारिशों से पारे में भी खासी गिरावट दर्ज करी गई है। उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट लगातार बदल रहा है, हांलांकि बीते कुछ दिनों से राज्य में छुटपुट तो कभी झमाझम बारिश का क्रम जारी है। बीते शुक्रवार को ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही तीव्र वर्षा के दौर शुरु हो गए थे, जो कि रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहे। हांलांकि, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धामों में दिनभर धूप आंशिक बादलों की गोद में हलचल करती रही, वहीं, बीती रात को चारधाम और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में हल्के हिमपात के साथ बारिश भी हुई, लिहाजा अब चारधाम समेत अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क चुका है और ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी ने राज्य के तापमान को काफी हद तक नीचे लुढ़का दिया है, वहीं उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 व 7 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है।झमाझम बारिश ने दी मौसमी आफत
उत्तराखंड में बीते दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश किसी के लिए राहत लेकर आई तो किसी के लिए मुसीबत का सबब बन गई, शुक्रवार को राजधानी में झमाझम बारिश होने के कारण पारे ने भी गोता लगा दिया। झमाझम हुई बारिश से राजधानी का अधिकतम तापमान भी 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं उत्तराखंड में मात्र उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में झमाझम बारिश की फुंहारों को दर्ज किया गया, लेकिन इसी बीच पिथौरागढ़ में इस झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। दरअसल, पिथौरागढ़ के नैनी गांव में बीती रात हुई झमाझम बारिश से कई घरों में पानी जा घुसा, जिसमें पानी अपने साथ ढेर सारा मलवा भी लेकर पंहुचा। वहीं कनालीचीना क्षेत्र में स्थित ध्वज मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालु भी तीव्र वर्षा के कारण रास्ते में फंस गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मौसमी आफत के सिलसिले को देखते हुए उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज तल्ख ही रहने का अनुमान है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की मौजूदगी के संग बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त मौसम विज्ञान केंद्र ने किसी-किसी स्थान पर आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




