उत्तराखंडउत्तराखंड प्रशासनउत्तराखंड सरकारउत्तराखंड स्वास्थ्य विभागधोखाधड़ीबड़ी खबरमुख्यमंत्री धामीराजनीतिसामाजिक
रुद्रप्रयाग विकास भवन में 108 सेवा के डीपीओ का टेंडर विवाद, बुलानी पड़ गई पुलिस
रुद्रप्रयाग के विकास भवन में 108 सेवा में कार्यरत डीपीओ के टेंडर जमा करने पर ठेकेदारों ने विरोध किया और जमकर हंगामा मचा, जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। विवाद में डीपीओ ने अपने साथ लिफाफा भी लाया था, जिसे ठेकेदारों ने ले लिया।
रुद्रप्रयाग विकास भवन में 108 सेवा के डीपीओ का टेंडर विवाद
रुद्रप्रयाग जिले के विकास भवन में 108 सेवा के डीपीओ द्वारा टेंडर जमा करने पहुंचे पर ठेकेदारों ने इसका विरोध किया और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। डीपीओ ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे 108 सेवा में कार्यरत हैं और निविदा जमा करने के लिए कागजातों का लिफाफा भी साथ लेकर आए थे, जिसे ठेकेदारों ने कब्जा कर लिया। इस घटना से विकास भवन में हंगामा फैल गया और प्रशासनिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस विवाद ने टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि विभाग प्रशासन टेंडर प्रक्रिया को लेकर सतर्कता बरत रहा है।नौकरी और टेंडर की मलाई पर हंगामा
रुद्रप्रयाग जिले के विकास भवन में 108 सेवा के डीपीओ शुभम चौहान द्वारा टेंडर जमा करने के प्रयास के दौरान विवाद खड़ा हो गया। जब ठेकेदारों को पता चला कि डीपीओ स्वयं टेंडर भरने आए हैं, तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और भारी हंगामा मचा। डीपीओ ने बताया कि डॉक्यूमेंट उनके दोस्त ने जमा करने को कहा था, लेकिन फिर उन्होंने खुद डॉक्यूमेंट फाड़ने शुरू कर दिए। ठेकेदार संगठन के सदस्यों ने इस सरकारी हस्तक्षेप का विरोध किया और आरोप लगाया कि इससे कई टेंडर की वैध प्रक्रिया प्रभावित होती है। यूनियन ने कहा कि डीपीओ ने पहले भी अभद्रता की है और धमकाया भी है। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसने डीपीओ को आगे की कार्यवाही के लिए थाने ले जाने की कार्रवाई करी।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




