उत्तराखंडशपथ ग्रहण
मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 100 पार्षदों के संग महापौर आज लेंगे पदग्रहण की गोपनीय शपथ
राज्य के सबसे बड़े नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गोपनीय शपथ लेने जा रही है। आज शाम 5 बजे नवनिर्वाचित 100 पार्षदों समेत महापौर अपने नए कार्यकाल की शपश लेंगे, समारोह को लेकर नगर निगम में सारी तैयारियां शुरु की जा चुकी हैं। हांलांकि अभी भी सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट से लेकर आय बढ़ाने जैसी कई चुनौतियां नवनिर्वाचित बोर्ड के सामने खड़ी हैं।
उत्तराखंड में नगर निगम चुनाव के मतदान और मतदान गणना से राज्य के निगमों के नवनिर्वाचित पार्षद और महापौर तय हो चुके हैं लिहाजा अब वक्त है नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर का शपथ ग्रहण करके पदग्रहण करने का, आज शाम 5 बजे राज्य के सबसे बड़े नगर निगम का नवनिर्वाचित बोर्ड अपने पद की गोपनीय शपथ लेने जा रहा है, जिसमें माहपौर के साथ 100 पार्षद अपने पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआइपी गेस्ट भी मौजूद रहेंगे जिनकी अध्यक्षता में नवनिर्वाचित बोर्ड को शपथ दिलाई जाएगी। देहरादून में शहर की सरकार की ताजपोशी के लिए मंच सज चुका है, लिहाजा शपथ ग्रहण को लेकर निगम में तेजी से कार्य किया गया, हालांकि, समय कम होने के कारण निमंत्रण पत्र छापवाने के बाद उन्हें बांटने में नगर निगम की आठ टीमें दिनभर जुटी रहीं। आज पहली बोर्ड बैठक के साथ ही आज से कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, नए बोर्ड के सामने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट से लेकर आय बढ़ाने समेत कई चुनौतियां भी खड़ीं हैं।
