उत्तराखंडसामाजिकहरिद्वार
हरिद्वार में पुलिस ने किया देहव्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में मिले महिला-पुरुष
हरि की नगरी के सिडकुल क्षेत्र में HTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) व पुलिस ने मिलकर देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल में छापा मार संचालक समेत चार पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, इसके अतिरिक्त होटल के कमरे से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
उत्तराखंड में स्थित हरी की पावन नगरी हरिद्वार से ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रभु की नगरी को दूषित करने का कार्य किया है, हरिद्वार के सिडकुल इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का HTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) व पुलिस ने मिलकर पर्दाफास किया है। पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम फेस-2 स्थित एक होटल में जब छापा डाला तो उस वक्त होटल के कमरें में तीम महिलाएं और चार पुरुष मौजूद थे, जिनकी अवस्था काफी आपत्तिजनक थी। वहीं पुलिस को होटल के कमरे से देह व्यापार में काम आने वाली दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन महिलाओं सहित चार पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में जेल भेज दिया है। पूछताछ में उनके कुछ नियमित ग्राहकों का भी पता चला है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में लंबे समय से देह व्यापार की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिन पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
