उत्तराखंडखेलबड़ी खबरराष्ट्रीय खेल 2025
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में हो रही दलाली, लाखों में बिक रहे पदक…फिक्सिंग आरोप के बाद बदले अधिकारी
उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में पदकों की दलाली का मामला सामने निकलकर आया है, जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी ने PMCC की सिफारिश के आधार पर ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए नामित डायरेक्टर आफ कंप्टीशन टी प्रवीण कुमार को फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद हटा दिया है। उनके स्थान पर अब एस दिनेश कुमार को नया डीओसी नियुक्त किया गया है। पदकों की खरीद-फरोख्त का मामला तब प्रकाश में आया जब उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने जब ये घोषणा की थी कि "स्वर्ण पदक विजेताओं को 12 लाख रुपये और रजत पदक विजेताओं के लिए 8 लाख रुपये दिए जाएँगे" ।
फिक्सिंग आरोप के बाद बदले अधिकारी
मामले ने जब तूल पकड़ा तो समय रहते ही 38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी ने फिक्सर्स के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। तो वहीं मामले पर एक्सन लेते हुए गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी PMCC की सिफारिश के आधार पर ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए नामित डायरेक्टर आफ कंप्टीशन टी प्रवीण कुमार को फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद हटा दिया है और उनकी जगह एस. दिनेश कुमार को नए प्रतियोगिता निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




