उत्तरप्रदेश
पुराने टेंडर रद कर मंगाए नए सफाई टेंडर…. दून DM ने लिया सफाई पर एक्सन
देहरादून में कचरे के सुचारु उठान के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बड़ा एक्सन लिया है। जिलाधिकारी ने पुराने टेंडर्स को निरस्त कर सफाई के लिए नए टेंडर मंगाए हैं।
देहरादून में कचरे के उठान के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बड़ा एक्सन लिया है। जिलाधिकारी ने पुराने टेंडर्स को निरस्त कर सफाई के लिए नए टेंडर मंगाए हैं। अबतक देहरादून नगर निगम के 47 वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का जिम्मा वाटरग्रेस कंपनी के पास है और अन्य 26 वार्डों से कचरा उठान का जिम्मा इकोनवेस्ट मैनेजमेंट के पास है।
देहरादून में कचरे को उठाने की व्यवस्था काफी लचर नजर आती है और कचरा उठाने वाली डोर-टू-डोर व्यवस्था में काफी लंबे समय से बहुत अधिक शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं लिहाजा इन सभी पहलुओं और समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने पुराने टेंडरों को रद करके नए टेंडर्स को आमंत्रण दिया है ताकि शहर में कचरा उठान की व्यवस्था को दुरुस्त की जा सके और नागरिकों को अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो सके।


