उत्तराखंडपरिवहन
उत्तराखंड परिवहन निगम को मिली 200 नई बसें….CM धामी ने दिखाया ग्रीन सिग्नल
उत्तराखंड रोड़वेज को 200 नई बसें दी जाएंगी जिससे अब उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नंही करना पड़ेगा। इस प्रस्ताव के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीन सिग्नल दिखा दिया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड रोड़वेज के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है, जिसमें उत्तराखंड रोड़वेज को 200 नईं बसें प्रदान की जाएंगी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए BS-4 डीजल बसों के चलने पर पूर्णत: रोक लगा दी है जिस कारण दिल्ली में उत्तराखंड रोड़वेज की करीबन 200 बसों का प्रवेश निषेध हो चुका था और जिसके चलते परिवहन विभाग के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
दरसल बीते दिनों पहले परिवहन मंत्री चंदन रामदास और चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए नए परिवहन वाहनों की खरीद पर चर्चा करी थी जिसके बाद परिवहन मंत्री ने CM धामी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर प्रकाश डाला जिसपर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग को 200 नए वाहन खरीदनें के लिए हरी झंडी दिखा दी। चूंकि परिवहन विभाग के बेड़े में BS-6 बसों की संख्या न्यूतम और पुराने मॉडल वाली BS-4 बसों की संख्या अधिक होनें के कारण दिल्ली रुट पर चलने में परिवहन विभाग को अबतक काफी मुश्किलें आ रही थी।
