उत्तराखंडशिक्षास्वास्थ्य
धामी सरकार की मेडिकल स्टूडेंट्स को सौगात, पैरा मेडिकल और नर्सिंग की बढ़ाई 1000 सीटें
उत्तराखंड सरकार ने युवाओं में नर्सिंग और पैरा मेडिकल के क्षेत्र में पढ़ाई करने व उसमे नौकरी पाने के बढ़ते हुए रुझान व अवसरों को देखते हुए इस सत्र नर्सिंग और पैरा मेडिकल के छात्रों के लिए 1000 सीटें और बढ़ा दी हैं।
उत्तराखंड राज्य में बीते कुछ वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की सख्यां में इजाफा हुआ है जिनमें कई नए सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ नए अस्पताल भी शामिल हैं। नए मेडिकल कॉलेज खुलने से मेडिकल, पैरा मेडिकल व नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़े हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार गत एक वर्ष के भीतर तकरीबन 5000 युवाओं ने मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में नौकरीयां पाईं हैं। मेडिकल क्षेत्र के बढ़ते आयामों को देखते हुए राज्य के अन्य युवाओं का रूझान भी मेडिकल क्षेत्र की ओर जागा है जिसके चलते इस साल मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग और पैरा मेडिकल कोर्स करने वाले युवाओं की सख्यां में बढ़ोतरी हुई है।
नर्सिंग और पैरा मेडिकल की ओर युवाओं के बढ़ते रूझान को देखते हुए राज्य सरकार ने इस साल नर्सिंग और पैरा मेडिकल की सीटों में इजाफा किया है जिसमें नर्सिंग की 500 और पैरा मेडिकल की 500 सीटों को बढ़ाया गया है।
