उत्तराखंडऊर्जा निगम
ऊर्जा निगम ने किया बिजली चोरी का भंडाफोड़, मीटर छोड़ मेन लाइन से था कनेक्शन
ऊर्जा निगम ने राजधानी देहरादून में बिजली चोरी करने वालों पर नकेल कसी है। ऊर्जा निगम ने प्रेमनगर स्थित एक व्यापारी द्वारा बिजली चोरी के मामले को पर्दा फाश किया है, जहां व्यापारी ने लाइन को मीटर से ना जोड़कर उससे पहले ही मुख्य लाइन पर कट देकर 22 मीटर की अतिरिक्त केबल के साथ जोड़ रखा था। ऊर्जा निगन ने आरोपि के खिलाफ कार्यवही कर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
राजधानी देहरादून में आए दिन ऊर्जा निगम के समक्ष बिजली चोरी जैसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर अब सख्ती से कार्यवाही करी जा रही है। हाल ही में ऊर्जा निगन ने जाखन में बन रहे वेंडिंग जोन के कार्य में बिजली की चोरी को बेनकाब किया था और इस बार ऊर्जा निगम ने प्रेमनगर के रिहायशी इलाके के एक व्यापारी को बिजली चोरी करते हुए धर-दबोचा है जहां व्यापारी अपने कॉमर्शियल कार्य के लिए अपने बिजली मीटर से कनेक्शन रखने की बजाय मेन लाइन में कट डालकर उससे अतिरिक्त 22 मीटर की तार को जोड़कर उपयोग में ले रहा था, जिसका भंडाफोड़ ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने किया है। उक्त मामले की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए ऊर्जा निगन के जूनियर सिविल इंजीनियर आरिफ अली ने बिजली चोरी के आरोपी व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए प्रेमनगर थाने को तहरीर दे दी है।
