उत्तराखंडबड़ी खबर
देहरादून में हुआ भयानक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई इनोवा कार, हादसे में गई 6 लोगों की जान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते रात एक दिल को झकझोर देनें वाला हादसा हुआ, जहां ONGC चौक में एक कार और कंटेनर की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें एक इनोवा कार में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से तीन लड़कों व तीन लड़कियों की जान चली गई। जबकि एक युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भयावाह था कि कार पूरी तरह से चूरा-चूरा हो गई।
राजधानी देहरादून में बीते देर रात सोमवार को ONGC चौक में एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जहां एक इनोवा कार में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से तीन लड़कों व तीन लड़कियों की जान चली गई। जबकि एक युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भयावाह था कि कार पूरी तरह से चूरा-चूरा हो गई।
