उत्तराखंड
स्कूल से घर लौटते भाई-बहन पर किया ततैयों ने हमला….4 साल के मासूम की गई जान
उत्तराकाशी से ततैयों द्वारा राहगिरों पर हमला करने का मामला सामने आया है जहां पुरोला में भाई-बहनों पर ततैयों ने हमला कर दिया, ततैयों के जानलेवा हमलें में चार वर्षीय भाई की मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तरकाशी से ततैयों के जानलेवा हमलें की घटना सामने आई है जहां ततैयों ने स्कूल से लौट रहे भाई -बहन पर हमला कर दिया। ततैयों का हमला इतना अकस्मात और जानलेवा था कि हमले से चार वर्षीय मासूम की जान चली गई जबकि उसकी बड़ी बहन अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
