उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक
धूमधाम से संपन्न हुआ योगी आदित्यनाथ की भतीजी का विवाह संस्कार, कई VVIP से पटा रहा पंचूर गांव
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड अपनी भतीजी के विवाह संस्कार में पंहुचे थे, विवाह समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के राज्यपाल, सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी,मंत्री धन सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीएम आशीष चौहान, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुए विवाह की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है, चूंकि विवाह का सबसे मुख्य केंद्र था उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का विवाह समारोह में सम्मिलित होना। दरअसल पौड़ी के पंचूर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार रहता है, हांलांकि योगी आदित्यनाथ ने सन्यास लेकर गुरु गोरखनाथ के शिष्य के रुप में स्वयं को परीवर्तित कर लिया था लेकिन उनका परिवार आज भी पौड़ी के पंचूर गांव में रहता है, लिहाजा अपनी भतीजी के विवाह समारोह में भाग लेने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तराखंड के पौड़ी पंहुचे। इस विवाह समारोह में न सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे बल्कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, पर्यटक मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अनिल बलूनी, उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीएम आशीष चौहान, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एक और जहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया वहीं पूरे गांव में उल्लास का माहौल रहा और गांव वासियों अपने अतिथियों का भव्य स्वागत भी किया।
