उत्तराखंडबड़ी खबर
आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को राज्य सरकार का उपहार, पेंशन योजना से लाभान्वित होंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के हित में सोचते हुए पेंशन योजना के प्रावधान पर मुहर लगा दी है। वर्तमान में पेंशन योजना तीन प्रकार की हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, नेशनल पेंशन स्कीम और अटल पेंशन योजना, अब इनमें से एक पेंशन योजना का चयन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मशवरा कर राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में किया जाएगा जिसे फिर लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार ने गत पांच वर्षों में सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट सैक्टर की उन्नती और बेहतर भविष्य के लिए अनेक बड़े फैसलों को धरातल पर सिद्ध किया है, चाहे वह जल विद्युत परियोजना के लिए नए स्मॉल हाइड्रो पॉवर प्लांट्स की स्थापना हो या फिर मैडिकल व पैरामैडिकल की सीटों में बढ़ौतरी हो, राज्य सरकार ने हर तपके हर क्षेत्र के लिए अपनें ओर से खुले हाथों से खजाना लुटाया है। इसी अनुरुप इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बारी है जिनके लिए राज्य सरकार ने पेंशन योजना को लागू करनें का फैसला लिया है। जिसमें प्रदेश की धामी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के लिए रिटायरमेंट के समय पेंशन देने की योजना बनाई है, लिहाजा इस योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को रिटायर होने के बाद हर महीने ₹3000 तक की पेंशन का लाभ मिल सकता है। राज्य सरकार का यह कदम कर्मियों के कल्याण और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए उठाया गया है।
बीते बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया था जिसमें राज्य सरकार के समक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के लिए पेंशन योजना का प्रस्ताव रखा गया था और राज्य सरकार ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के लिए पेंशन योजना को जल्द ही प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए हैं।