उत्तरप्रदेशसामाजिक

स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला ,स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी नहीं

योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कहा है. कि इस बार स्वतंत्रता दिवस 2022 पर यूपी में छुट्टी नहीं रहेगी. देश इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस बार भारत सरकार की और से आजादी का अमृत महोत्सव  कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सरकार के इस आदेश के बाद यूपी में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालाय के साथ ही बाजार भी खुले रहेंगे. इस बार राज्य में सरकार ने 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाने का फैसला किया है.    राज्य  में इस बार अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य तैयारी की जा रही है. 12 जुलाई को इस संबंध में CM Yogi ने अपने सरकार आवास पर एक बैठक की थी. जिसमें उन्होंने अमृत महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर एक समिति गठित की थी. ये समिति कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है इस बार 15 अगस्त 2022 को भारत के आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button