उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
योगी सरकार ने दी पूरी काशी की काया पलटने की मंजूरी
वाराणसी कि सड़को पर बनेगी 2,4 व 6 लेन

यूपी के वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने संपूर्ण काशी कि काया पलटने का योजना तैयार कर ली है।
वाराणसी में सड़कें पर जाम कि सबसे बड़ी परेशानी से छुटकार स्थानीय लोगों व पर्यटकों को छुटकारा देने के लिए सरकार ने कई सड़कों के दो लेन, चार लेन व छह लेन करने कि योजना तैयार की है साथ ही जल्द इस पर कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी सड़कें शहरी क्षेत्रों की है। बीते दिन कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से चौड़ीकरण अभियान कि परियोजन को अप्रूव कर दिया है।
वाराणसी के कालीमाता मंदिर से आवास विकास कॉलोनी से आजमगढ़ रोड तक रास्ते के 2.40 किलोमीटर में दो लेन, पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक 4.10 किमी. में चार लेंन, लहरतारा से बीएचयू, रविंद्रपुरी कॉलोनी से विजया सिनेमा तक रास्ते के चैनेज 0 से 7.212 तक चार लेन व चैनेज 7.212 से 9.512 तक छह लेन में तथा कचहरी से आसापुर चौराहा से संदहा तक के रास्ते को चार लेन में चौड़ीकरण और पक्का करने के कार्य को फाइनेशियल व प्रशासन कि मंजूरी मिल गई है।