
शहर में उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के साथ मौसम ने तेजी से करवट बदलकर कंपकपी छुड़ाने वाली ठंड कर दी है । रात के समय में पारा गिरने से बढ़ती ठंड के कारण सुबह-शाम कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में प्रतिदिन तापमान मे गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मिंड दिसंबर तक कड़ाके कि ठंड पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हांलाकी मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर कम होने की आंशका जताई। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के खत्म होने के बाद उत्तर पश्चिम कि हवाएं लगातार मौसम पर प्रभाव डाल रही हैं। इसके साथ ही पूरब व पश्चिमी हवाओ के साथ मिलने से एक सर्कुलेटरी सिस्टम बनने के कारण आसमान मे काफी ऊंचाई पर बादल है।
यह भी पढें-शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, देवस्थानम सहित नौ विधेयक होंगे पारित
