
ऋषिकेश के नजदीक मुनि की रेती नामक स्थान पर 16 नवंबर से 18 नवंबर तक एक महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्य में पैदा होने वाले सभी मसालों व सब्जियों से देश-दुनिया को परिचित किया जाएगा। महोत्सव में ऑनलाइन माध्यम से अमेरिका, रुस, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, व जर्मनी के विशेषज्ञ जुड़ेंगे, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के मसालों के उत्पादकों के साथ नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिससे मसालों के निर्यात के काम का प्रयास किया जाएगा।
विभाग के निर्देशक डॉ एचएस बावेजा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य केवल राज्य के मसालों व सब्जी उत्पादकों में यह विश्वास पैदा करना है कि उनके उत्पाद किसी से कम नहीं है। जरुरत सिर्फ समय के साथ चलने और यह देखने की है कि देश- दुनिया में क्या- क्या चल रहा है। इसी को देखने के लिए महोत्सव का आयोजन मुनि की रेती में किया जा रहा है। जिसमें सभी देश और विदेश के विशेषज्ञों द्वारा किसानों का मार्गदर्शन किया जाएगा। महोत्सव के जरिए राज्य में उत्पादित जैविक हल्दी, अदरक, मिर्च व अन्य मसालों की जानकारी और गुणवत्ता बताई जाएगी।
यह भी पढ़ें- भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा