होमउत्तराखंडराजनीति

उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान मण्डल अभियान ने किया कृषि मंत्री गणेश जोशी को सम्मानित

अनसंग हीरोज् (गुमनाम नायकों) को किया जाता है सम्मानित

देहरादून 07 मई, ‘‘डाल्यों का दगडिया’’ संस्था की ओर से संचालित ‘‘उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान मण्डल अभियान’’ द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को उनके शिविर कार्यालय में सम्मान पत्र अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन की समस्या को संबोधित करने के लिए कृषि तथा बागवानी के कार्योंं को दिए जा रही प्राथमिकता एवं प्रोत्साहन तथा उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास में पहली बार राज्य के शहीदों को सम्मान दिलाने के लिए राज्यव्यापी शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

अंतरिम सरकार (2000-2002) में कैबिनेट मंत्री रहे मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी’’ जो कि ‘‘उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान मण्डल अभियान’’ के संरक्षक हैं, ने बताया कि  श्रीनगर गढ़वाल स्थित ‘‘डाल्यों का दगडिया’’ सामाजिक संस्था जो कि ‘‘राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार’’ से सम्मानित है के माध्यम से यह मण्डल अभियान वर्ष 2015 से संचालित किया जा रहा है।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो0 मोहन सिंह पंवार जो कि इस अभियान के सदस्य भी हैं, ने बताया कि राज्य में अपने अनूठे एवं समाजोपयोगी मिशन के द्वारा अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके सामाजिक रत्नों को ‘‘उत्तराखण्ड शौर्य सम्मान मण्डल अभियान’’ द्वारा उनके कार्यस्थल पर स्वयं जा कर सम्मानित किया जा रहा है। ‘‘हम विशेष तौर पर ऐसे अनसंग हीरोज् को खोज कर समाज के सामने ला रहे हैं, जो अपने – अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य तो कर रहे हैं परंतु प्रचार-प्रसार से बहुत दूर, चुपचाप अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

सम्मान मण्डल के सदस्य डॉ0 अरविंद दरमोड़ा ने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत 190 हिडन हीरोज को चिन्हित किया गया है। जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है और इनके कामों को ’’आशा की किरणें’’ नाम से संकलित कर राज्य सरकार, केन्द्र सरकार तथा संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढे़ं- नेशनल हाईवे के लिए केंद्र ने किए 2200 करोड़ मंजूरी

इन्हें किया गया है सम्मानित

जनपद रूद्रप्रयाग के जगत सिंह चौधरी जंगली – 60 प्रकार की बृ़़क्षों के प्रजातियों को एक ही क्षेत्र में उगाया और वन खेती का मॉडल स्थापित किया। सुरजीत सिंह बरनाला भी विजिट कर चुके हैं।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button