उत्तराखंडउत्तराखंड प्रशासनउत्तराखंड सरकारतबादलाबड़ी खबरमुख्यमंत्री धामीसामाजिक

Uttarakhand में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिलों के DM सहित 44 IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

उत्तराखंड में सरकार ने 44 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Uttarakhand में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तराखंड सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच जिलों के जिलाधिकारियों सहित कुल 44 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर कृषि एवं उद्यान विभाग की महानिदेशक तथा योजना विभाग की अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ललित मोहन रियाल को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडेय को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सीईओ के रूप में तैनात किया गया है, और अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी को नगर विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह आशीष कुमार भटगांई ने ली है। बागेश्वर की नई डीएम अकांक्षा कोंडे होंगी, जो पहले हरिद्वार की सीडीओ थीं। इसी क्रम में डीएम चमोली संदीप तिवारी को समाज कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, और उनकी जगह गौरव कुमार को डीएम चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।    

उत्तराखंड में बदले कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग

उत्तराखंड सरकार ने सचिव स्तर पर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सचिव दिलीप जावलकर को ग्रामीण विकास, ग्रामीण निर्माण और ग्रामीण उद्यम तीव्रता परियोजना के दायित्वों से मुक्त किया गया है, जबकि वे वित्त, निर्वाचन और जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर बने रहेंगे। सचिव डॉ. वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मत्स्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव से पंचायतीराज और खाद्य आयुक्त का कार्यभार हटाकर उन्हें केवल महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव रणवीर सिंह चौहान को कृषि एवं उद्यान विभाग से मुक्त कर अब खाद्य विभाग का आयुक्त बनाया गया है। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल को ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण, सीपीडी और यूजीवीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएफएस डॉ. पराग मधुकर धकाते को पंचायतीराज विभाग का विशेष सचिव बनाया गया, जबकि आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को राजस्व विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। आईएएस विनीत कुमार अब श्रम विभाग में अपर सचिव होंगे, और हिमांशु खुराना को वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अनुराधा पाल से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार हटाया गया है। आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा डीएम पद से मुक्त कर पीएमजीएसवाई के सीईओ और आईटीडीए निदेशक बनाया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव एवं निदेशक, शहरी विकास विभाग के पद पर भेजा गया है, जबकि प्रकाश चंद्र अब आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तीकरण होंगे। दीप्ति सिंह से निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।    

कई जिलों में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां

उत्तराखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों और विभागों में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को सचिव, लोक सेवा आयोग पद से मुक्त कर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग नियुक्त किया गया है, जबकि चंद्र सिंह धर्मशक्तू को समाज कल्याण निदेशक के साथ मत्स्य विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मायावती ढकरियाल को भाषा निदेशक का अतिरिक्त दायित्व मिला है और संतोष बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षा में रहे सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व और सचिवालय प्रशासन का कार्यभार मिला है। ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार, अशोक कुमार पांडे को सचिव लोक सेवा आयोग, और सुंदरलाल सेमवाल को निदेशक उद्यान विभाग नियुक्त किया गया है। चंद्र सिंह मर्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं, तथा जय भारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है। साथ ही कई एडीएम, डिप्टी कलेक्टर और नगर आयुक्त पदों पर भी फेरबदल हुआ है, जिनमें युक्ता मिश्र, कृष्ण नाथ गोस्वामी, नरेश चंद्र दुर्गापाल, ऋचा सिंह, सोनिया पंत, सोहन सिंह, परितोष वर्मा, चतर सिंह और अनिल कुमार चन्याल शामिल हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button