उत्तरप्रदेशस्वास्थ्यहोम
कोरोना महामारी को लेकर यूपी सरकार है अर्लट मोड पर
37 जिलों में नहीं है एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति

कोरोना महामारी को लेकर यूपी सरकार अर्लट मोड पर है। प्रदेश कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिया है।
कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन को बढ़ता देखकर सीएम योगी सरकार ने तय किया है कि 25 दिसंबर से रात्री 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा साथ ही यह नाइट कर्फ्यू प्रत्येक रात को लागू रहेगा। शादी विवाह आदि पब्लिक इवेंट में भी कोरोना के नियमों का पालन करने साथ कार्यक्रमों में 200 लोग हि शामिल करने कि मंजूरी दी है साथ ही आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी।
यूपी में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 91 हजार 428 सैम्पल के टेस्ट में 48 नए पॉजिटिव केस मिले और 12 लोग इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों कि संख्या 266 है वहीं 16 लाख 87 हजार 657 लोग कोरोना को हरा दिया है। यूपी में 37 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है किंतु अन्य राज्यों कोरोना संक्रमण का दर में इजाफा देखते हुए प्रदेश सरकार कोविड-19 को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।