मनोरंजन
Thamma Box Office Collections : दिवाली से पहले रिलीज़ हुई ‘थामा’, पहले दिन ही किया धमाका
Thamma Box Office Collections : फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की। यह जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Thamma Box Office Collections : दिवाली से पहले बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिनमें एक नाम है ‘थामा’ का। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत तेज नहीं थी, यानी पहले से ज्यादा लोगों ने टिकट नहीं खरीदे थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई, तो पहले ही दिन इसका कलेक्शन बहुत जबरदस्त रहा। फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की। यह जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।




