त्यौहार
Bhai Dooj 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व
Bhai Dooj 2025: भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें बहन अपने भाई के लंबे जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती है, वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है और उपहार भेंट करता है।
Bhai dooj 2025: सनातन धर्म में भाई दूज का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इसे भ्रातृ द्वितीया या यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें बहन अपने भाई के लंबे जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती है, वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है और उपहार भेंट करता है।




