breaking news

Telangana Road Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा,बस-ट्रक टक्कर में 16 की मौत

Telangana Road Accident: चेवेला मंडल के मिर्जागुड़ा गांव के पास हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिपर लोरी ने टैंडूर जा रही आरटीसी बस को सामने से टक्कर मार दी।

Telangana Road Accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चेवेला मंडल के मिर्जागुड़ा गांव के पास हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिपर लोरी ने टैंडूर जा रही आरटीसी बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत चेवेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। चेवेला पुलिस ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर खानपुर गेट के पास हुई थी। कई यात्री घायल हुए हैं और पुलिस मौके पर मौजूद है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by HNN24x7 (@hnn24x7)

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव (CS) और डीजीपी को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को जल्द से जल्द हैदराबाद लाकर बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। साथ ही, उन्होंने उपलब्ध मंत्रियों को भी मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी लेने को कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Read more:- Kurnool Bus Fire Accident : कुरनूल में जलती बस में फंसे यात्री, 12 की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button