राष्ट्रीय
Related Articles
Check Also
Close
-
DELHI : भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे पीएम मोदीNovember 12, 2025
Venkateshwara Swamy Temple : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर मची भगदड़ के बाद मंदिर परिसर में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद अब मंदिर के संस्थापक का बयान सामने आया है। संस्थापक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने बताया कि एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिससे व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। जैसे ही दर्शन के लिए मुख्य द्वार खोला गया, भीड़ अचानक आगे बढ़ी और भगदड़ मच गई। इसके साथ ही कहा कि इस पूरी घटना के लिए वे जिम्मेदार नहीं है।
श्रद्धालु अपने आप ही एक साथ आगे बढ़ गए, जिससे यह घटना हुई। मंदिर के संस्थापक ने आगे बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी, क्योंकि उन्हें लगा कि सब कुछ सामान्य रहेगा, और किसी भी दूसरे दिन की तरह ही पूजा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की है ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। उधर, मुख्यमंत्री ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
सिमरन बिंजोला