उत्तरप्रदेशहोम
3 जनवरी से प्रदेश में टीन्स को लगाया जाएगा वैक्सीनेशन
कोविन पोर्टल के जरिये किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन
कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार को लेकर पहले से ही एतिहात बरत रही यूपी की योगी सरकार ने पहले नाईट कर्फ्यू का एलान किया अब प्रदेश में 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रॉसेस भी शुरू करेंने वाली है। प्रदेश में 15 से 18 साल के टीन्स को 3 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन लगाया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पैरेंट्स से निवेदन किया है कि वह अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें कोराना से सुरक्षा कवच को सुनिश्चित करें। यूपी में कोरोना से संक्रमितो के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन की स्पीड भी बढ़ा दी है।
पूर्व में केवल 18 साल से उपर की उम्र वालो को कोविड रोधी टीका लगाया जा रहा था किंतु अब 15 साल से उपर की उम्र वालों को वैक्सीनेशन लगाया जाएगा। इस वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल के जरिये रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है साथ ही इस योजना में लगभग 1.40 करोंड़ टीन्स का टार्गेट रखा गया है।
