उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पार्टी को अपने सवालों में घेरा
सीएम योगी की बात का दिया जवाब

यूपी में आने वाले चुनावों के लिए काफी समय से ब्राह्मणों व फॉरवर्ड समाज के वोट को समाजवादी पार्टी के हित में करने में लगे अखिलेश यादव के मंच पर जब स्वामी प्रसाद मौर्या पहुंचे तो उन्होंने यूपी इलेक्शन को अगड़ों से पिछड़े की लड़ाई बताया। सपा में जुड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्वंय को ‘किंगमेकर’ बताया साथ ही उनमें भाजपा के सत्ता में आने के बाद सीएम नहीं बनाए जाने का दर्द भी दिखाई दे रहा था।
स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना था कि बीजेपी ने केशव प्रसाद मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम का प्रयोग कर पिछड़े के नाम पर सरकार बनाते हु कहा था कि उन दोनों में से सीएम बनेंगे किंतु गोरखपुर से लाकर सीएम बना दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी द्वारा इलेक्शन को 80:20 की लड़ाई कहने पर उत्तर देते हुए कहा कि अब 80:20 नहीं 15 व 85 होगा जिसमें 85 उनका है व 15 में भी हिस्सा है।
यह भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई