बॉलीवुड

Kantara Chapter 1 और Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari- ओपनिंग डे पर किसने मारी बाज़ी?

Kantara Chapter 1 और Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को रिलीज़ हुए एक दिन हो चुका है, तो चलिए जानते हैं ओपनिंग डे पर किसने कितने करोड़ कमाए।

Kantara Chapter 1  और Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो चुकी हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर किसने ज्यादा कमाई की?

Kantara Chapter 1

कांतारा चैप्टर 1 एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है। फिल्म हमें दिखाती है कि यह कहानी कैसे शुरू हुई थी। इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह आंकड़ा पांच भाषाओं में इस प्रकार रहा – कन्नड़: 18 करोड़, तेलुगु: 12.5 करोड़, हिंदी: 19.5 करोड़, तमिल: 5.25 करोड़, मलयालम: 4.75 करोड़ सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हिंदी में फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि एडवांस बुकिंग सिर्फ 3.80 करोड़ रुपये की थी। सोशल मीडिया पर दर्शक इस फिल्म को बेहतरीन अनुभव बता रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो सकती है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

दूसरी ओर, वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari छुट्टी के दिन रिलीज़ होने के बावजूद खास कमाल नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित शराफ और सान्या मल्होत्रा भी नज़र आए हैं, जबकि निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। Disclaimer:- यह बॉक्स ऑफिस आंकड़े पब्लिक प्लेटफ़ॉर्म्स से लिए गए हैं। HNN News इनकी पुष्टि या गारंटी नहीं करता। जानकारी केवल ऑनलाइन स्रोतों के आधार पर साझा की गई है। Read more:- October 2025 Movie Release List: अक्टूबर में ये 5 फिल्में होंगी रिलीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button