मनोरंजन

October 2025 Movie Release List: अक्टूबर में ये 5 फिल्में होंगी रिलीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

October 2025 Movie Release List: इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं साथ ही इसी महीने कई ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर हैं।

 

October 2025 Movie Release List: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं साथ ही इसी महीने कई ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर हैं। आज हम ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। जानते हैं कब कौन सी फिल्म होगी रिलीज।

कंतारा: चैप्टर 1

October 2025 Movie Release List: सबसे पहले नंबर पर है कंतारा: चैप्टर 1 जो कि 2 अक्टूबर यानि दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रुक्मणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम जैसे किरदार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

दूसरे नंबर पर है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। ये फिल्म भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सबके चहेते रोहित सराफ सान्या मल्होत्रा के साथ नैन मटाके करते नजर आएंगे। वहीं इसमें वरुण धवन और जाहन्वी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

वैम्पायर सागा

तीसरे नंबर पर है वैम्पायर सागा जो कि 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी। साथ ही इस फिल्म में अब्दुल अदनान, जुबेर के. खान, सना सुल्तान, बुशरा शेख, चेतन हंसराज, मुश्ताक खान, राजकुमार कनौजिया, अरुण बख्शी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में हॉरर के साथ रोमांस भी दिखने वाला है।

एक दीवाने की दीवानियत

चौथे नंबर पर है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत। जो कि सिनेमा घरों में 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म रोमांटिक के साथ सस्पेंस और थ्रिलर शामिल है।

थामा

पांचवें नंबर पर है थामा। जिसमें रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। बता दें ये हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। Read more:- OTT Releases This Week: ओटीटी पर आएंगी 9 नई फिल्में और वेब सीरीज़, मनोरंजन की होगी बरसात!

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button