उत्तरप्रदेशहोम
आज विजय रथ यात्रा लेकर लखनऊ पहुंचे थे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने जनता को किया संबोधित

समाजवादी पार्टी ने यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों में जीतने के लिए कमर कस ली है। इन्हीं तैयारियों में लगे प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में विजय रथ यात्रा लेकर निकले हैं।
राजधानी में सपा अध्यक्ष ने इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी यात्रा के समय उन्होंने महुरा कलां ग्राम में पूर्ति विधि-विधान व 551 वेद पाठको के मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा की अनावरण किया। भगवान परशुराम की प्रतिमा में 68 फुट का फरसा है।
इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि ये नया साल तारीख बदलने से आया है साथ ही उन्हें उम्मीद है कि इस साल में यूपी में भी बदलाव होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में किसान, युवा तथा कारोबारी सहित कोई भी वर्ग एसी नहीं है जो चेंज ना चाहता हो।
