उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
सपा ने की घोषणा सरकार आई तो 22 लाख आइटी सेक्टर को देंगे रोजगार
अखिलेश यादव किया पत्रकारों को संबोधित

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपने घोषणा पत्र का एक और बिंदु मीडिया से साझा किया अखिलेश यादव ने 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 22 लाख युवाओं को आइटी सेक्टर में रोजगार देने के साथ सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा की।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रवेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि अगर प्रवेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो हम आइटी सेक्टर में ही 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर हमने जनता को बड़ा लाभ देने वाले फैसलों के क्रम में इसको बढ़ाया है हम सभी घरेलू उपभोक्ताओं 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ किसान को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने भी घोषणा कर चुके हैं अब हमने सरकार आने पर आइटी सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देने का फैसला किया है उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर छात्र छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा आज भी गांव गांव में सपा का लैपटॉप दिखाई देता है हमारा लैपटॉप रोजगार के काम भी आ रहा है।
यह भी पढ़ें- भाजपा आज चुनाव के लिए जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची