HNN Shortsराष्ट्रीयहोम
दिग्विजय सिंह के गद्दार कहने पर सिंधिया ने दिया जवाब
सिंधिया ने दिया आरोपों का जवाब

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाबी हमला बोला। उनका कहना था कि वह कांग्रेस नेता जिताना नीचे नहीं गिर सकते हैं जिसकी आदत ही ऐसी बात करने कि होती है।
पिछले वर्ष कांग्रेस का साथ छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में जुड़ गए थे। उन्होंने शनिवार को दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ में अपना पहला भाषण था। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने उन्हें गद्दार करार कर दिया था।
सिंधिया ने खुदपर लगे आरोपों के जवाब में कहा कि वह वरिष्ठ नेता है और यह उनकी आदत है। वह उनकी हकीकत को सामने नहीं लाना चाहते तथा न ही उनके जितना नीचें गिरना चाहते हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता को शायद किसी बात से आहात हुआ है जिससे इतने गहन व जेष्ठ नेता होते हुए भी वह इस स्तर पर आकर बयान दे रहें हैं। साथ ही दिग्विजय सिंह के भड़काने पर भी वह अपने परिवार की प्रतिष्ठा बनाकर रखेंगे।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने किया व्यासी जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण



