Ranbir-Alia Diwali Look: रणबीर-आलिया ने शेयर की दिवाली तस्वीरें, फैंस बोले – हमारी दिवाली अब पूरी हुई हैं!
Ranbir-Alia Diwali Look: रणबीर-आलिया ने भी अपनी दिवाली की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें आलिया अपने पति और परिवार वालों के साथ दिवाली का जश्न मना रही हैं
Ranbir-Alia Diwali Look: देशभर में दिवाली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली। कपल जोड़ी रणबीर-आलिया ने भी अपनी दिवाली की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें आलिया अपने पति और परिवार वालों के साथ दिवाली का जश्न मना रही हैं। वहीं आलिया एथनिक आउटफिट में अलग-अलग तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें –
Ranbir-Alia Diwali Look ( image credit- instagram)
आलिया ने सबसे पहली तस्वीर अपने पति रणबीर कपूर के साथ शेयर की है, जिसमें यह कपल एथनिक आउटफिट में नजर आ रहा है। तस्वीर में आलिया भट्ट ने हल्के गुलाबी और हरे रंग का बेहद एलीगेंट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। नेट की कुर्ती और सिंपल स्कर्ट के साथ उनका यह लुक बेहद शानदार लग रहा है। वहीं रणबीर कपूर सफेद प्रिंटेड कुर्ते में नजर आए।
( image credit- instagram)
इसके अलावा इन तस्वीरों में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। शाहीन ने पेस्टल ब्लू रंग का कढ़ाईदार आउटफिट पहना है, जिसमें सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं एक अन्य तस्वीर में आलिया, अयान मुखर्जी और शाहीन के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरें देखकर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- हमारी दिवाली तो अब हुई है। वहीं दूसरे ने कहा – पहली तस्वीर का हमें कब से इंतजार था। एक अन्य ने पूछ लिया- ब्रह्मास्त्र 3 कब आएगी।
Read more:- Ranbir-Alia Diwali Look: रणबीर-आलिया ने शेयर की दिवाली तस्वीरें, फैंस बोले – हमारी दिवाली अब पूरी हुई हैं!
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News