Bollywood Diwali Celebration 2025: बॉलीवुड में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, देखें तस्वीरें
Bollywood Diwali Celebration 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए देखें, बॉलीवुड सितारों ने इस बार किस अंदाज़ में दिवाली का जश्न मनाया।
Bollywood Diwali Celebration 2025 ( image credit- instagram)
Bollywood Diwali Celebration 2025: देशभर में दिवाली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाते नजर आए। उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए देखते हैं कि बॉलीवुड सितारों ने किस अंदाज़ में दिवाली मनाई।
शाहरुख खान
‘किंग खान’ शाहरुख खान हर साल दिवाली के मौके पर अपने घर ‘मन्नत’ में दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। लेकिन इस साल उनके घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है, इसलिए उन्होंने पार्टी नहीं रखी। इसके बजाय वे अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पूजा करते नजर आए। शाहरुख ने पूजा की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है।
Happy Diwali to everyone! May Goddess Lakshmi ji bless you with prosperity and happiness. Wishing love, light and peace to all. pic.twitter.com/kHzH3or17a
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने दिवाली का जश्न लंदन में मनाया। दोनों एथनिक वेयर में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Bollywood Diwali Celebration 2025 ( image credit- instagram)
कृति सेनन
कृति सेनन ने दिवाली का सेलिब्रेशन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और परिवार के साथ किया। तस्वीरों में वह दोस्तों के संग जश्न मनाते हुए नजर आईं।
सामंथा रुथ प्रभु
इस बार दिवाली पर सामंथा रुथ प्रभु को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ देखा गया। उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। हरे रंग के सूट में सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Bollywood Diwali Celebration 2025 ( image credit- instagram)
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की जोड़ी
सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी येलो कलर के एथनिक आउटफिट में दिवाली मनाते हुए नजर आई। यह दिवाली उनके लिए खास थी, क्योंकि यह उनकी बेटी की पहली दिवाली थी।
अन्य सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे
कई और बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली का जश्न मनाया, जिनमें कंगना रनौत, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल हैं। सभी ने अपने अंदाज में त्योहार की रौनक बढ़ाई।
HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है
HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7.
Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates.
#hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News