HNN Shortsउत्तरप्रदेशराजनीति
गोवर्ध्दन में संत रविदास को नमन करने पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी
चरणजीत सिंह चन्नी गुरु संत निरंजनदास का लिया आशीर्वाद

संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली में शीश नवाने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 11:30 बजे रविदास मंदिर पहुंची वहीं उनके साथ ही कुछ समय बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संत रविदास को नमन करने पहुंचे वहीं नेताद्वय संत रविदास मंदिर के समीप बनाए गए सत्संग स्थल में भी गए।
वहां रविदासियों को संबोधित किया राहुल गांधू वर्ष 2011 में संत रविदास मंदिर आ चुके हैं वहीं प्रियंका गांधी भी एक बार मंदिर में जाकर माथा टेक चुकी हैं वहीं संत को नमन करने पहुंचे राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है।
यह पहला मौका है जब सीट गोवर्ध्दन में संत रविदास को जयंती के मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संत को नमन करने पहुंचे वहीं राहुल प्रियंका के वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेसियो ने उनका स्वागत किया ।
यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रुद्रप्रयाग दौरे पर
जबकि सुरक्षा कारणो से इस दौरान एयरपोर्ट परिसर पर भारी सुरक्षा बल भी मौजूद रहे एयरपोर्ट परिसर से निकलकर राहुल और प्रियंका गांधी वाहन पर सवार होकर शहर की ओर रवाना हो गए बाबतपुर से दोनों ही नेता सीर गोवर्ध्दन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे जहां पर जाकर संत रविदास की प्रतिमा को नमन कर गुरु चरणो की वंदना की वहीं इसके पहले सुबह ही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी संत को नमन करने पहुंचे और शीश झुका कर गुरु संत निरंजनदास का आशीर्वाद भी लिया।
आरती राणा



