HNN Shortsउत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
कानपुर में आज प्रियंका गांधी पांच विधानसभ क्षेत्रों में करेंगी रैली

यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं इसी कड़ी में बुंदेलखंड के जालौन जनपद में रोड़ शो के बाद अब चुनाव की प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड़ शो आज कानपुर में करने जा रही हैं कानपुर शहर में पांट विधानसभा क्षेत्रों में रोड़ शो के तीन चरण रखे गए हैं और रतनलाल नगर में महिला सवांद का कार्यक्रम भी तय किया गया है रोड़ शो का रुट तय किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- आम बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सात सीटों पर सिमच गई थी एक सीट उन्हें कानपुर में भी मिली थी ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की दस सीटों का समीकरण बदलने के लिए प्रियंका आज पांच विधानसभा क्षेत्र तक जाएंगी कांग्रेस संगठन का मानना है कि प्रियंका के रोड़ शो से कई सीटों पर तस्वीर बदल जाएगी हालांकि यह तो दस मार्च को आने वाला परिणाम बताएगा बहराल उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि दोपहर को करीब 1 बजे वह चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगी यहां से वह रामादेवी होते हुए बेगमपुरवा तक दस किमी का सफर तय करके चार राड़ चौराहा पहुंचेगी और यहां से रोड़ शो की शुरुआत करेंगी।
आरती राणा



