उत्तरप्रदेशहोम
रेवती नक्षत्र में पीएम करेंगे श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण
बाबा भैरव के दर्शन के पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुभ मुहूर्त पर यूपी में वाराणासी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम तैयार हुआ है। राम मंदिर के लिए शुभ मुहूर्त करने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ के अनुसार आज रेवती नक्षत्र में दोपहर 1:37 बजे से 1:57 बजे तक 20 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
यह भी पढ़े-CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
पीएम मोदी आज वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयपरपोर्ट पर 10:15 बजे विशेष विमान से पहुंचे उनकी अगवानी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पहुंचे। काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है। एयरपोर्ट से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचे है। काशी अनुष्ठान के दौरान पीएम 51 बटुक वेदों का सस्वर पाठ करेंगे। शुभ घड़ी के अनुसार पीएम मोदी करीब 12 बजे काशी धाम में प्रवेश करेंगे। अनुष्ठान 22 मिनट में पूर्ण हो जाएगा। मंगल आरती के बाद वैदिक ज्ञानी चारों वेदों की ऋचाओं व मंत्रो का पाठ शुरू करेंगे।
