
चुनाव आयोग द्वारा चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअली प्रचार के लिए कमर कस ली है इस क्रम में पीएम मोदी आज वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से से वर्चुअली सवांद करेंगे भाजपा कार्यलाय की ओर से बताया गया कि पीएम मोदी 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
रैलियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पहली बार पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं स सवांद करने जा रहे हैं माना जा रहा है कि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणाकरी योजनाओं की बात करेंगे और उन्हें जन जन पहुंचाने पर जोर देंगे।
यह भी पढ़े-देश की नामी हस्तियां भी आईं कोविड की चपेट में
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसीलिए पार्टी ने यहां पर अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उतारा है खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी प्रचार का हिस्सा बने हुए हैं चुनाव आयोग की घोषणा से पहले दोनों नेताओं ने यूपी में कई बड़ी रैलियां की थी।