
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के प्रत्याशियों द्वारा कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं बीते दिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र सिंह बघेल कोरोना नियमों के उल्लंघन पर कटघरे में आए थे और अब दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ गौतम बौध्द नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है आरोप है कि विधायक तेजपाल ने विधानसभा क्षेत्र दादरी में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़े-देश की नामी हस्तियां भी आईं कोविड की चपेट में
ग्रेटर नोयडा पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को साथ लेकर घर घर जाकर बतौर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया था। 15 जनवरी को ही गौतमबुध्दनगर की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को ऐलान किया इसके तहत दादरी सीटट से तेजपाल नागर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं नोएडा से पंकज सिंह तो जेवर से ठाकुर धीरेंद्र को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।