
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के करीब 1000 छात्र भाग लेंगे, इस मौके पर छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा। परीक्षा पर चर्चा का पांचवां संस्करण टाउन हॉल संवादात्मक प्रारूप में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कोरोना महामारी के बाद स्कूल खुलने और ऑफलाइन मोड में परीक्षाओं के मध्य इस बार की परीक्षा पर चर्चा बेहद महत्वपूर्ण होगा।
यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड का नंबर वन अस्पताल बना नैनीताल का बीडी पांडे अस्पताल
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि, ‘हर युवा जिस संवाद का इंतजार कर रहा है वह एक अप्रैल 2022 को होगा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से तनाव को कम करने और परीक्षा में सफल होने के तरीके जानिए और सलाह लीजिये. परीक्षा योद्धा, माता पिता और शिक्षक पीपीसी 2022 के लिए तैयार हो जाइये.’