उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहोम
पीएम मोदी आज यूपी में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित
30 लाख कार्यकर्ता जुडेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान अब बेहद तेज कर दिया है कोरोना की वजह से बड़ी रैलियों और रोड़ शो पर रोक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से एक साथ लाखों मतदाताओं से पार्टी के लिए वोट मांगेंगे दिल्ली में रहकर ही पीएम मोदी 30 लाख से अधिक वोटर्स तक पहंचेंगें।
पार्टी ने इसके लिए दिल्ली से लखनऊ तक हाईटेक व्यवस्था की है पीएम मोदी पश्चिमी यूपी की 5 जिलों की 21 सीटों को ध्यान में रखकर यह प्रचार करेंगे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और गौतमबुध्द नगर में वोटर्स को पीएम मोदी संबोधित करेंगे इन 5 जिलों के 98 मंडल में रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा हर जगह 500 लोगों के बैठने का इंतजाम किया हुआ है 98 जगहों पर करीब 50 हजार लोग बैठकर पीएम मोदी को सुनेंगे और उनको एलईडी पर देखेंगे।
बीजेपी ने इस रैली का लिंक 30 लाख कार्यकर्ताओं को भेजा है स्मार्टफोन वाले ये कार्यकर्ता पीएम मोदी की रैली को अपने फोर पर ही देख सकेंगे और दूसरों को भी दिखाएंगे 21 सीटों पर एलईडी वैन के माध्यम से भी रैली का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी 31 जनवरी को यूपी में करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित