उत्तराखंड
बिना पंजीकरण के आये यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करा कर भेजा यात्रा के लिए
चारधाम यात्रा हेतु आए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिए नीतिगत निर्णय

सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल द्वारा यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश जहां यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है, वहां स्थित दो सुलभ शौचालयों को निःशुल्क यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों से इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा इसके लिए सुलभ इण्टरनेशनल संस्था को जो भी भुगतान देय होगा, वह राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।



