breaking news
Parvatipuram Bus Accident: चालक की सतर्कता से टला आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा
Parvatipuram Bus Accident: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में ओडिशा जा रही एक सरकारी बस में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
Parvatipuram Bus Accident: कुरनूल में हुए भयानक बस हादसे के बाद आंध्र प्रदेश से एक और बस हादसे की खबर सामने आई है। हालांकि इस बार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में ओडिशा जा रही एक सरकारी बस में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों ने ड्राइवर की तारीफ की।



