राष्ट्रीय
NEW DELHI : PM मोदी ने की महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों की मेजबानी
NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की मेज़बानी की। हाल ही में संपन्न हुए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने खिताब अपने नाम किया था।
NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की मेज़बानी की। हाल ही में संपन्न हुए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उनके हौसले और मेहनत की सराहना की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक बातचीत की और उनके अनुभवों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने विश्व मंच पर भारतीय तिरंगे को ऊंचा फहराकर हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, “आपकी जीत केवल खेल की नहीं, बल्कि हर उस बेटी की जीत है जो बड़े सपने देखने का साहस रखती है।
सिमरन बिंजोला