त्यौहारदिवाली पर्वदेहरादून
Paltan Market Dehradun: पलटन बाजार में दिवाली की रौनक, मुस्लिम परिवार निभा रहे हैं रंगोली की परंपरा
Paltan Market Dehradun: देहरादून का पलटन बाज़ार त्योहारी रौनक से गुलज़ार है। दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम विक्रेता अपनी रंगोली की दुकानें लगाने में व्यस्त हैं।
Paltan Market Dehradun: दिवाली की रौनक इन दिनों पूरे देश में अपने चरम पर है। बाजारों में भीड़ है, घरों में सजावट चल रही है और लोग खरीदारी में व्यस्त हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का पलटन बाजार में दिवाली की रौनक नजर आ रही है। लेकिन यहां की तस्वीर थोड़ी अलग और खास है।
रंग-बिरंगी रंगोली से सजा पलटन बाजार
Paltan Market Dehradun: पलटन बाजार की रौनक को बढ़ाने में इन दिनों रंगोली की दुकानों की खास भूमिका है। इन दुकानों में रंग-बिरंगे रंगोली पाउडर, स्टेंसिल डिज़ाइन और रेडीमेड रंगोली की भरमार है। खास बात यह है कि इन दुकानों को चलाने वाले अधिकतर विक्रेता मुस्लिम समुदाय से हैं, जो उत्तर प्रदेश से यहां आकर हर साल दुकानें लगाते हैं।
