अंतर्राष्ट्रीयबड़ी खबर
अरब सागर पर निगरानी मिशन पूरा कर नौसेना की 5 जांबाज महिला सैनिकों ने रचा इतिहास

उड़ान की मिशन कमांडर ,लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा थी,इस मिशन की टेक्टिकल एंड सेंसर ऑफिसर लेफ्टिनेंट पूजा पांडे और सब-लेफ्टिनेंट पूजा शेखावत थी. इस मिशन की सभी ऑफिसर्स ने बैरियर्स को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया
नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए पांचों महिला अधिकारियों ने महीनों की ग्राउंड ट्रेनिंग और ब्रीफिंग ली थी. आईएएनएस 314 भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन नेवल एयर स्कावड्रन है जहां से डोरनियर 228 मेरीटाइम रिनोकोसेंस एयरक्राफ्ट ओपरेट किए जाते हैं और अरब सागर की निगहबानी करते हैं. इस समय स्कावड्रन की कमान, कमांडर एस के गोयल के हाथों में है.



