उत्तरप्रदेशहोम
विधायक कमलेश सैनी ने किया चांदपुर बाईपास रोड का शिलान्यास
सड़क खराब होने के कारण लोगों को होती थी दिक्कत

बिजनौर के चांदपुर विधायक व भाजपा नेता कमलेश सैनी ने आज 5 सड़कों का उद्घाटन व एक सड़क का शिलान्यास किया। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने रिबन काटकर बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे बाईपास चांदपुर मार्ग का शिलान्यास किया। भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने भारत माता कि जय और भाजपा जिंदा बाद के नारे लगाए।
आज बाईपास मार्ग के शिलान्यास पर चांदपुर विधायक ने सड़क निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर कहा कि कई सालों से बाईपास रोड क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके कारण लोगों को आने-जाने में बहुत मुश्किल हो रही थी। उन्होने कहा कि नगर पालिका द्वारा बनाई गई जल निकासी से बरसात में पानी सही से ना निकले के कारण सड़को में गहरे गड्ढे व पानी भर जाता था।
