उत्तरप्रदेशहोम
पूर्व PM चरण सिंह कि मूर्ति पर शरारती तत्वों ने लपेटा BJP का झंडा
गुस्साए रलोद व सपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने भाजपा का झंडा लपेटा दिया जिससे राष्ट्रीय लोक दल व समाजवादी पार्टी के कर्याकर्ता आक्रोशित हुए।
बीते दिन भाजपा कि जनविश्वास यात्रा हापुड़ पहुंची थी। हापुड़ में तहसीह चौराहे पर स्थित किसान राजनेता व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के पास भाजपा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार व उनके पति राजेन्द्र कुमार ने कैंप लगाकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।
समारोह समाप्त होने के बाद वहां उपस्थित किसी शरारती तत्व ने पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर भाजपा के झंडे को मास्क के रूप में लपेट दिया। इस घटना कि खबर मिलने पर गुस्साए रलोद व सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
